1987 से 1988 तक 'रामायण के प्रसारण के समय लॉकडाउन हो जाता था देश ! 28 मार्च से 'रामायण' का पुनः प्रसारण

बस्ती । 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।रामायण  शो, बीआर चोपड़ा की महान कृति में से एक है, कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसी परिस्थिति में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है, उन्होंने जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा।



 


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ